Malang Movie Review
Movie Review: Malang
Malang Movie का ट्रेलर 6 जनवरी 2020 को रिलीज़ हुआ था Malang का ट्रेलर देखकर , दर्शकों को यह लगता था कि फिल्म ठीक होगी, विशेष कहानी या दिलचस्प मोड़ नहीं होगा । लेकिन मैं आपको बता दूं, ऐसी कोई बात नहीं है और मलंग की कहानी बहुत अच्छी है। निर्देशक मोहित सूरी एक बार फिर आदित्य रॉय के साथ अपनी फिल्म Malang लेके आये है और फिल्म बहुत दिलचस्प है। मोहित सूरी इस तरह की दिलचस्प फ़िल्म बनाने के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक माने जाते हैं।
![]() |
Malang Movie Review |
Movie Star -Cast
Anil Kapoor
Aditya Roy Kapur
Disha patani
Kunal Khemu
Amruta Khanvilkar
Devika vatsa
Mehak manwani
Language: - Hindi
Directed By: - Mohit Suri
Writer: - Aseem Arora, Aniruddha Guha, Mohit Suri
Produced By: - Ankuri Garg, Bhushan Kumar, Krishna Kumar, Luv Ranjan, Jay Shewakramani
Music By: -
Mithoon
Ankit tiwari
Asim azhar
Ved sharma
Malang Movie Songs
Chal Ghar Chalen - Arijit Singh
Phir Na Milen Kabhi Lyrics - Ankit Tiwari
Humraah - Sachet Tandon
Malang Title Track - Ved Sharma
मोहित सूरी की इस नई फिल्म मलंग की कहानी गोवा के चार ऐसे किरदारों की कहानी है जो पांच साल के अंतराल पर मिलते हैं। एक क्रिसमस की रात उनकी जिंदगी में तूफान लेकर आती है। क्या सही है, क्या गलत है, इसका फर्क मिटता जाता है। और हर किरदार बाकी सब से बेफिक्र होकर हो जाता है, मलंग। ऐसा ही एक Malang है अद्वैत। इतिहास उसका ज्यादा अच्छा नहीं हैं। और ऐसा ही कुछ हो रहा है सारा के साथ। दोनों दुनियादारी से दूर गोवा में गुम हो जाना चाहते हैं। इंस्पेक्टर अगाशे के लिए अद्वैत एक चुनौती बनकर लौटता है। इंस्पेक्टर माइकल और टेरेसा के रिश्तों में जज्बात की तासीर घुली है। माइकल और अगाशे की कहानी सुलटने भी नहीं पाती कि जेसी नाम की एक लड़की का सिरा माइकल के हाथ आ जाता है। अगाशे और अद्वैत की आंखें मिलती हैं। रास्ते दो चार होते हैं। और, रिश्ते फिर तार तार होने लगते हैं।
मलंग मूवी रिव्यु यह फिल्म Malang में गोवा भी एक किरदार है। कुछ कुछ वैसा ही जैसे इसके पहले फाइंडिंग फैनी, दम मारो दम या फिर गो गोवा गॉन में रहा है। ज्यादा दूर तक जाएं तो अमिताभ बच्चन की पुकार भी याद आ सकती है। गोवा जब भी कहानी का किरदार होता है, अपने साथ करने को बहुत कुछ ले आता है। मोहित सूरी का गोवा मलंग है। इसमें जिंदगी का नशा भी है और नफासत भी है। बतौर निर्देशक मोहित फिल्म मलंग का ताना बाना इसी गोवा में बुनते हैं और अपने किरदारों पर गोवा की बेफिक्री का मुलम्मा सही तरीके से से चढ़ाने में कामयाब भी होते हैं।
कलाकारों के लिहाज से देखें तो मलंग आदित्य रॉय कपूर की फिल्म है। हिंदी सिनेमा के एक चॉकलेटी हीरो को रैम्बो सरीखे डील डौल में पेश करना जोखिम भरा फैसला रहा होगा। लेकिन, मोहित और आदित्य दोनों ने मिलकर सब कुछ मलंग कर डाला है। दिशा पटानी भी इस बार अपनी पिछली फिल्मों से अलग रंग में हैं। वह खूबसूरती वाला हिस्सा तो दमदार तरीके से परदे पर सजाती ही हैं, अदाकारी में भी वह अपनी पिछली फिल्मों से चार कदम आगे हैं। और, अनिल कपूर। हिंदी सिनेमा का ये सदाबहार मुन्ना मनमौजी है। मन का किरदार हो तो इस कलाकार को सरहदों में बांधना मुश्किल है। बाकी कलाकार भी अपनी चालें अपने अपने खानों के हिसाब से बिसात पर सही चलने में सफल रहे हैं। हर प्यादा अपने खेमे के वजीर पर भारी है। शह और मात के इस खेल में मोहित ने पूरी बिसात में तमाम दूसरी कहानियां भी पिरोई हैं जो दर्शकों को आखिर तक बांधे रखने की कोशिश करती दिखती हैं।
मलंग फ़िल्म रिव्यु फिल्म में, Aaditya Roy को एक लफंगा बताया गया है , जो एक अजनबी के साथ प्यार में पड़ जाता है और अब बदला लेने के लिए जल रहा है । आदित्य ने फिल्म में अच्छा काम किया है। हालांकि, जब Acting की बात आती है, तो उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। फिल्म में आपको आदित्य की जबरदस्त बॉडी देखने को मिलेगी। अनिल कपूर ने भी इंस्पेक्टर की भूमिका में अच्छा काम किया। इस फ़िल्म मे कुणाल खेमू भी आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। रिलीज से पहले दोनों की भूमिका के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया था। लेकिन फिल्म में दोनों की भूमिका सरप्राइज पैकेज है। इसके अलावा फिल्म में एक बेहतरीन ट्विस्ट भी है।
फिल्म का एक्शन शुरुआत से ही फिल्म का रुख बता देता है। निर्देशक मोहित की तकनीकी टीम भी किसी मलंग से कम नहीं है। विकास शिवरामन की सिनेमैटोग्राफी फिल्म को नयनाभिराम बनाती है। राजू सिंह का बैकग्राउंड म्यूजिक इसे बेहतर सांसे देता है। देवेंद्र मुरदेश्वर की कैंची जरूर कहीं कहीं सुस्त होती दिखती है। संपादन फिल्म का बेहतर हो सकता था। फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी है इसका संगीत। मिथुन, अंकित तिवारी, असीम अजहर, वेद शर्मा और तमाम और भी संगीतकारों ने फिल्म को इसके मूड के हिसाब से अलग अलग कलेवर का संगीत देने की कोशिश की है लेकिन फिल्म का कोई एक पैटर्न संगीत के मामले में तय नहीं हो पाता है। रोमांटिक थ्रिलर फिल्मों के मामले में हिंदी सिनेमा में काम कम ही हुआ है, इस मामले में मोहित सूरी की फिल्म मलंग दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रही है। आशिकी 2 की तरह फिल्म कल्ट फिल्म का दर्जा भले न पा सके लेकिन वीकएंड पर ये अच्छा टाइमपास जरूर है। Onlinelyricsfm मूवी रिव्यू में Malang Movie को मिलते हैं 3.1 Star
Malang Movie Trailer
Malang Full HD Movie Download 360p, 480p, 720p Online Leaked By Tamilrockers
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.
Emoji